सरायकेला में गहना दुकान से दिनदहाड़े करने आए थे चोरी, दुकानदार ने दबोचा

Saraikela News: सरायकेला में दिनदहाड़े गहना दुकान में चोरी की कोशिश करने आए युवक को दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए भागने से पहले ही दबोच लिया. दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

Saraikela News: सरायकेला मुख्य बाजार में दिनदहाड़े मां भगवती ज्वेलर्स में घुसकर दो लोगों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार की सजगता से दोनों चोर पकड़ लिये गये. दोनों को सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़ाये दोनों चोर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी बाबू अली व शेख सैयद अली के रूप में हुई है. दिनदहाड़े सोना दुकान में चोरी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है. घटना लगभग 3:30 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला मुख्य बाजार स्थित मां भगवती ज्वेलर्स पर दो व्यक्ति आये और कान की बाली खरीदने की बात कही.

कान की बाली चुराकर भाग रहे थे चोर

दुकानदार ने उन्हें कान की बाली दिखाई. इसके बाद उन्होंने काफी देर तक देखने के बाद फिर हाथ साफ करते हुए एक कान की बाली चोरी कर दुकान से बाहर निकलने लगे. इतने में दुकान के मालिक विमल कुमार दास पहुंच गये और जब स्टाफ द्वारा कान की बाली की गिनती करने लगे तो उसमें एक बाली कम मिला. जिस पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी में देखा तो दोनों उस बाली को पॉकेट में भरते नजर आये. दुकान मालिक ने बाईक से भाग रहे दोनों चोरों को स्थानीय लोगों की सहायता से पकड लिया.

चोरों को किया गया पुलिस के हवाले

दोनों को पकड़ने के बाद इसकी सूचना सरायकेला पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया और अपने साथ थाने ले गई. दिनदहाड़े चोरी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है. इस मामले में दुकान मालिक की सजगता से चोरी की घटना टल गयी. पुलिस ने बाईक संख्या WB 35C 9981 को बरामद कर लिया है. मामले पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उनके गैंग के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें…

चांडिल में ट्रक ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी ने छलांग लगाकर बचाई जान

सरायकेला-खरसावां: आधी रात गांव में घुसा जंगली हाथी, घर तोड़कर चावल कर गया चट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >