सुवर्णरेखा का रौद्र रूप, पानी में डूबा जयदा मंदिर जाने वाला पुल, जान हथेली पर रखकर गुजर रहे लोग

चांडिल में लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, जयदा शिव मंदिर जाने वाला पुल पानी में डूबा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आवागमन पूरी तरह बाधित।

चांडिल : पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी झमाझम बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने से चांडिल के प्रसिद्ध प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर जाने वाला पुल पानी में डूब गया है. पुल पर से पानी का तेज बहाव होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. इससे जयदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग

पुल डूबने के बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर पानी के बीच से आवागमन करने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, पानी का बहाव तेज होने के कारण पुल पार करना बेहद खतरनाक है. बावजूद जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं. बारिश जारी रहने से नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

पुल के दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लोगों को पानी के तेज बहाव में पुल पार करने से रोकने की मांग की है. श्रद्धालुओं से भी जलस्तर कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >