राजनगर. राजनगर-सरायकेला मार्ग पर नामीबेड़ा गांव के पास बीती रात आयरन लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा आयरन सड़क किनारे खेत में बिखर गया. मिली जानकारी के अनुसार आयरन लदा ट्रक सरायकेला की ओर जा रहा था.
इसी दौरान नामीबेड़ा गांव के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, और ट्रक सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक पर लदा आयरन खेत में जा गिरा. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला.
हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आने से बड़ी घटना टल गयी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर जगह जगह गड्डे बन गए हैं. उक्त गड्डे में पानी भर गया है. चालक को गाड़ी चलाते समय कभी दाहिने ओर तो कभी बायें ओर जाना पड़ता है. इस कारण प्रायः दुर्घटना होते रहते हैं.
