Seraikela News : आपसी विवाद में नतनी ने नानी की धारदार हथियार से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में नतनी ने नानी की धारदार हथियार से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला. सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर टोला में आपसी विवाद में नतनी ने अपनी नानी सुमित्रा नायक (70) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी. मृतका सरायकेला थाना के बेगनाडीह गांव के ठाठुपाड़ा टोला की रहने वाली थी. घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है. सुमित्रा नायक शनिवार को अपनी बेटी के घर आयी थी. पुलिस ने हत्यारोपी नतनी तनिषा खंडाइत को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार नतनी की तबियत खराब होने की सूचना पर शनिवार को सुमित्रा नायक अपनी बेटी के घर सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर टोला आयी थी. सोमवार रात में किसी बात को लेकर नतनी व नानी के बीच कहासुनी हो गयी. इससे आक्रोश में आकर नतनी ने धारदार हथियार से नानी के सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद महिला काफी देर तक घायलावस्था में पड़ी रही. अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी तनिषा को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रात में पहुंची थी पुलिस, घर वालों ने वापस कर दिया

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात में उस परिवार में झगड़ा हो रहा था. शोरगुल होने पर रात में ही पुलिस पहुंची थी. पुलिस को परिवार का आपसी मामला बताकर लौटा दिया गया. सुबह पता चला कि नतनी ने नानी की हत्या कर दी. इधर मृतक का पुत्र दिलीप खंडाइत ने बताया कि मारपीट की सूचना पर रात में हम यहां आये थे, परंतु उस लड़की ने घर में घुसने नहीं दिया. उसने कहा कि हम तुम्हारे मां को मारे हैं, तो जिंदा भी करेंगे.

कोट.

बेटी के घर आयी महिला की हत्या क्यों की गयी, पुलिस इसकी जांच कर रही है. इस मामले में आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. – सतीश वर्णवाल, थाना प्रभारी, सरायकेला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >