सरायकेला-खरसावां : खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाइवा हुआ जब्त

Seraikela Kharsawan News : सरायकेला-खरसावां में जिला खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध बालू परिवहन करते हाइवा को जब्त किया गया. बिना वैध कागजात पकड़े गए वाहन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निदेशानुसार जिला खनन विभाग और खरसावां थाना की टीम के संयुक्त नेतृत्व में खरसावां थाना अंतर्गत खरसांवा चौक पर खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया.

बिना वैध कागजात के पकड़ा गया बालू लदा वाहन

निरीक्षण के क्रम में एक बालू खनिज लदे वाहन JH01CD2078 द्वारा वैध परिवहन कागजात प्रस्तुत ना कर पाने पर उक्त वाहन को विधिवत जब्त करते हुए खरसावां थाना में सुपुर्द किया गया.

अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत् रूप से जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >