Saraikela: गोविंदपुर चौक पर 1.12 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड

Saraikela: सरायकेला के गोविंदपुर चौक पर 1.12 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा. शुक्रवार को इसका शिलान्यास किया गया है. परियोजना से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

प्रताप मिश्रा
Saraikela: जिला परिषद सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत गोविंदपुर चौक पर एक करोड़ बारह लाख की लागत से बस स्टैंड सह चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा. शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने इस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद के आय श्रोत को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक ग्रामीण स्तरीय बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर ग्रामीणों द्वारा बहुत पहले से मांग की जा रही थी.

4 और प्रखंडों में बनेगा बस स्टैंड

उन्होंने बताया कि इस योजन को लेकर काफी प्रयास किया गया, जिसके बाद इसे धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने बताया कि गोविंदपुर गांव के चौक पर बस स्टैंड बनने से यहां के आस पास के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. यहां के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही साथ ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी. उन्होंने बताया कि जिला परिषद की ओर से पूरे जिले में सभी नौ प्रखंड में इस प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है.

वर्तमान में जिले के पांच प्रखंड में योजना को शुरू कर दिया गया है. चार प्रखंडों में भूमि को लेकर थोड़ी बहुत समस्या है जिसे बहुत जल्द हल कर लिया जाएगा.

अत्याधुनिक बस स्टैंड में होगी ये सुविधाएं

एक एकड़ 18 डिसमिल भूमि पर एक करोड़ बारह लाख की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ग्रामीण स्तरीय बस स्टैंड में यात्रियों के मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. बस स्टैंड में चहारदीवारी के साथ एक प्रशासनिक भवन, चार दुकान, एक कैंटीन और शौचालय तथा पानी की सुविधा उपलब्ध होगी. बस स्टैंड में रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी के लिए हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा, ताकि रात के समय यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिल सके.

ये भी पढ़ें…

चिलचिलाती धूप में दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त, वैशाख संक्रांति पर दिखाई हठभक्ति

सरायकेला में वट सावित्री व्रत की धूम, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >