एसडीओ कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 113 लोगों ने उठाया लाभ

सरायकेला एसडीओ कार्यालय में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 113 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया.

सरायकेला : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा नारायणा हेल्थ के सहयोग से शनिवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर सरायकेला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. शिविर में कुल 113 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

शिविर के दौरान नारायणा हेल्थ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप बीपी, ब्लड शुगर, आवश्यक रक्त जांच, नेत्र जांच, दंत जांच, त्वचा संबंधी जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए.जांच उपरांत प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया. चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >