चांडिल.
कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू में गुरुवार रात को झुंड से बिछड़े हाथी ने काफी उत्पात मचाया. हाथी ने कुकड़ू हाट के पास अनिल रजक की पीडीएस दुकान से चावल व गेहूं चट कर डाला. वहीं, बेरासीसिरुम में करीब 12 हाथियों के झुंड ने लेड़ा महतो के धान, टमाटर व आलू की फसल नष्ट कर दी. सोनाराम महतो व दुर्गाचरण महतो के खेतों में लगे आलू भी हाथियों ने खा लिए. शुक्रवार सुबह किसानों ने खेतों में जाकर देखा तो फसलें पूरी तरह बर्बाद पड़ी मिलीं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का यह झुंड क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है. किसानों व ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि फसल क्षति का शीघ्र मुआवजा दिया जाए. साथ ही, हाथियों के झुंड को क्षेत्र से दूर भगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
