Seraikela Kharsawan News : डीटीओ ने चलाया जागरुकता अभियान, हेलमेट बांटे

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टॉल रोड कांड्रा व सीनी में जागरुकता सह विशेष अभियान चलाया.

सरायकेला.

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टॉल रोड कांड्रा व सीनी में जागरुकता सह विशेष अभियान चलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क उपयोगकर्ताओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी. डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है. विशेष अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया. साथ ही दोपहिया वाहन चालक एवं सह यात्री दोनों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गयी. इसके अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से ऑटो चालकों को सभी आवश्यक वैध कागजात जैसे परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति के साथ ही परिचालन करने तथा विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >