seraikela kharsawan news: शिक्षा से ही समाज का विकास संभव : विजय दास

सरायकेला. छोटाथोलको गांव में पान तांती स्वांसी कल्याण समिति की बैठक

सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के छोटाथोलको गांव में झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश महासचिव विजय कुमार दास ने समाज की एकजुटता पर चर्चा की. उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने व समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में समिति के कार्यों की चर्चा करते हुए लोगों को शिक्षित करने की अपील की गयी.

सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुटता जरूरी

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है. इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं. जब समाज के शत प्रतिशत लोग शिक्षित होंगे, तभी समाज आगे बढ़ सकता है. पश्चिम सिंहभूम के जिला संगठन सचिव कृपा सिंधु पात्र ने कहा कि सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुटता जरूरी है. इसलिए आप एकजुट रहें और अधिकारों को लेकर आंदोलन करें. कार्यक्रम में सरायकेला प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से संरक्षक देवेंद्रनाथ दास, नलीन पात्रो, अध्यक्ष मंदीप दास, उपाध्यक्ष राजेन तांती, सचिव जगबंघु पान, संगठन सचिव रोहित दास, कोषाध्यक्ष किशन दास, सलाहकार गणेश दास, उमेश पान, गोपाल पान को रखा गया. वहीं संयोजक मंडली में कुमारी चंद्रा, सुनीता दास, सुमित्रा देवी, प्रतिमा देवी, सदस्यों में आशीष दास, अमन दास, विनय दास, ऋतिक दास, पिंटू दास, सूरज दास, उमेश तांती को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >