डीसी ने जनता दरबार में समस्याओं का किया निष्पादन

सरायकेला-खरसावां में डीसी नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान किया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां समाहरणालय में उपायुक्त (डीसी) नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. डीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से राशन कार्ड में संशोधन, कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन, वृद्धावस्था पेंशन, भूमि अभिलेखों में सुधार और बिजली की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >