बिना ठोस कारण कोई म्यूटेशन आवेदन अस्वीकृत न करें : डीसी

डीसी ने राजस्व व भू-अर्जन विभाग की समीक्षा की

सरायकेला.

सरायकेला-खरसावां जिले के डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), सीमांकन, भूमि अतिक्रमण, सरकारी भूमि संरक्षण, राजस्व अभिलेखों के संधारण एवं डिजिटलीकरण व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी. डीसी ने अंचलवार लंबित म्यूटेशन मामलों की जानकारी लेते हुए विभागीय प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त और ठोस कारण के किसी भी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाए तथा तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय से आदेशित लंबित म्यूटेशन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने को कहा.

एनएच और स्टेट हाइवे किनारे अतिक्रमण पर रखें कड़ी नजर : डीसी

बैठक में भूमि अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि संरक्षण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर आयोजित करने, जलस्रोतों को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा राष्ट्रीय एवं राज्यीय मार्गों के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने को कहा.

पीएम किसान योजना में लंबित इ-केवाइसी जल्द पूरा कराने का निर्देश

डीसी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लंबित लाभुकों का इ-केवाइसी शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया. साथ ही बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अवैध वाहन पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा. उन्होंने सभी राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, एलआरडीसी सरायकेला एवं चांडिल, सभी अंचल अधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >