सरायकेला. डीसी नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को सरायकेला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर बालिकाओं से संवाद किया व विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व्यवस्थाओं व अध्ययन व अध्यापन की जानकारी ली. डीसी बालिकाओं को उपलब्ध अवसरों का पूर्ण लाभ उठाते हुए लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य में बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर डीसी ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने बालिकाओं को अपनी रुचि के अनुरूप क्षेत्र का चयन कर निरंतर परिश्रम के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान उपायुक्त ने कक्षाओं, छात्रावास, भोजनालय व स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया. उन्होंने विद्यालय की वार्डन और शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखें व छात्राओं के लिए स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्रियों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करें. मौके पर डीईओ कैलाश प्रसाद मिश्रा, डीपीआरओ अविनाश कुमार, बीईओ दिनेश दंड़पाट आदि उपसथित थे.
Seraikela Kharsawan News : शिक्षा सशक्त भविष्य की आधारशिला : डीसी

Seraikela Kharsawan News : शिक्षा सशक्त भविष्य की आधारशिला : डीसी
Copied link
शिक्षण व्यवस्था से लेकर स्वच्छता की जानकारी ली गयी