डंगलटांड में मचेगी लोक संस्कृति की धूम, इस दिन होगी पुरुलिया की प्रसिद्ध गायिका चुमकी रानी की प्रस्तुति

डंगलटांड गांव में 1984 से चली आ रही लक्ष्मी पूजा की परंपरा का सफल आयोजन इस बार और खास होगा. 26 अक्टूबर को पुरुलिया की प्रसिद्ध झुमर गायिका चुमकी रानी की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. यह पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है.

खरसावां : खरसावां प्रखंड के डंगलटांड गांव में वर्ष 1984 से चली आ रही लक्ष्मी पूजा की परंपरा को लेकर ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

बैठक में इस बार पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से तय हुआ कि 26 अक्टूबर की रात पुरुलिया की प्रसिद्ध झुमर गायिका चुमकी रानी झुमर की प्रस्तुति देंगी. चुमकी रानी के झुमर कार्यक्रम की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खासा उत्साह है. आयोजन में डंगलटांड के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

पूजा के साथ लोक संस्कृति का रंग

ग्रामीणों ने कहा कि डंगलटांड की लक्ष्मी पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गांव की सामूहिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है. वर्ष 1984 से ग्रामीण मिल-जुलकर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं. पूजा के दौरान गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल रहता है. इस बार झुमर कार्यक्रम के आयोजन से धार्मिक आयोजन में लोक संस्कृति का रंग भी घुलेगा.

सुरक्षा समेत अन्य तैयारियों पर भी हुई चर्चा

बैठक में पूजा स्थल की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सुरक्षा समेत अन्य तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. भीड़ को देखते हुए आयोजन को व्यवस्थित रखने के लिए ग्रामीणों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करने पर भी सहमति बनी. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी रहेगी. बैठक में सभी लोगों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ लक्ष्मी पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >