बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरे, पति-पत्नी घायल, महिला रेफर

सरायकेला के सीनी में बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है।

सरायकेला: सीनी ओपी क्षेत्र के बांकसाई गांव के समीप रविवार सुबह एक बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने से हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि, उनके साथ बाइक पर सवार चार वर्षीय पुत्र सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई. घायलों की पहचान बाघरायडीह निवासी गणेश कालिंदी (26) एवं उनकी पत्नी पूजा कालिंदी (21) के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, सरायकेला पहुंचाया गया,यहां प्राथमिक उपचार के बाद पूजा कालिंदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया.


जानकारी के अनुसार, गणेश कालिंदी अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से अपनी साली के घर केंदुआ गांव जा रहे थे, सुबह करीब 10 बजे बांकसाई गांव के समीप अचानक एक बकरी दौड़ते हुए बाइक के सामने आ गई. बकरी को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई. इस दुर्घटना में गणेश कालिंदी के चेहरे पर तथा पूजा कालिंदी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Pradip Kumar Mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >