खरसावां : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन बांकिरा के निधन की सूचना पाकर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची उनके पैतृक गांव रुगड़ी पहुंचे. उन्होंने दिवंगत के परिजनों से को ढांढस बंधाया. कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे.
दिवंगत नेता के परिजनों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची ने दिवंगत नेता अर्जुन बांकिरा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन बांकिरा के परिजनों से मिलने पहुंचे जिलाध्यक्ष राज बागची | Prabhat Khabar Network