मुख्यमंत्री राहत कोष से चार मरीजों को मिली एक-एक लाख की सहायता

ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से चार गंभीर मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है. इससे इलाज में मदद मिलेगी.

ईचागढ़. विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार गंभीर मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है. यह राशि गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के इलाज के लिए प्रदान की गयी है. लाभुकों में कपाली के मो. सालिक अनवर, चैनपुर के कृतिवास प्रमाणिक, पितकी के तीन वर्षीय करण गोप तथा रघुनाथपुर के मितेन महली शामिल हैं. विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने बताया कि विधायक की अनुशंसा पर सहायता राशि स्वीकृत हुई, जिससे मरीजों के परिजनों को उपचार कराने में राहत मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >