तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चांडिल में युवक की मौत, दो गंभीर

Road Accident: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Road Accident: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में न्यू बायपास सड़क स्थित भालूककोचा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बाइक को 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

चांडिल डैम से लौट रहे थे तीनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चांडिल डैम की ओर से वापस चांडिल की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान पितकी रेलवे फाटक पर लंबा जाम लगा हुआ था. फाटक खुलने के बाद ट्रक तेज गति से आगे बढ़ा और नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया.

दो घायल युवकों की हालत गंभीर

हादसे में घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई.

ट्रक चालक मौके से फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया. लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: जामताड़ा के नारायणपुर में दो सड़क हादसे: एक युवक की मौत, कई घायल

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के रंका-गोदरमाना एनएच पर सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >