अंधेरे में चमक उठा डैम में तिरंगा, देखते रह गए लोग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चांडिल डैम को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है. रात के अंधेरे में डैम की यह अद्भुत खूबसूरती लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

चांडिल | रात का अंधेरा... और उसके बीच तिरंगे के रंगों में नहाया चांडिल डैम. स्वतंत्रता दिवस से पहले चांडिल डैम का नजारा इन दिनों लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. डैम की विशाल संरचना पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी की गयी है. इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है. जलधारा पर पड़ती रंग-बिरंगी रोशनी डैम की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.

रात होते ही जल उठती है रोशनी

15 अगस्त के मद्देनजर चांडिल डैम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रात होते ही डैम की संरचना पर रोशनी जल उठती है. देखते ही देखते पूरा डैम तिरंगे के रंग में चमकने लगता है. एक ओर हरे रंग की रोशनी, बीच में सफेद रोशनी और दूसरी ओर केसरिया रंग डैम को बेहद मनमोहक बना रहे हैं. पानी पर इन रोशनियों की परछाईं पड़ने से दृश्य और भी खूबसूरत दिखाई देता है.

देशभक्ति के रंग में रंगा चांडिल

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में चांडिल डैम को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है. रात के समय डैम की जगमगाती तस्वीरें लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं. तिरंगे के तीन रंगों में चमकता चांडिल डैम इन दिनों आजादी के जश्न और देशभक्ति की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >