Seraikela Kharsawan News : मिलनचौक की सरकारी शराब दुकान से 70 हजार नकद चोरी

मिलनचौक की सरकारी शराब दुकान से 70 हजार नकद चोरी

चौका.

ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलनचौक स्थित सरकारी अनुज्ञप्ति शराब दुकान का शटर तोड़कर करीब 70 हजार नकद व शराब की चोरी कर ली गयी. चोरी की घटना बीते रविवार देर रात की है. चोरों ने शराब दुकान के लॉकर से करीब 70 हजार रुपये नकद उड़ाये. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और चोरी की घटना के बारे में छानबीन की. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. अभी तक दुकान के कर्मचारी की ओर से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >