बाबाधाम जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 3 घायल

Accident News: झारखंड के चांडिल में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. यहां एनएच 32 पर बाबा धाम जा रही एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गयी. जबकि कार सवार 3 लोग घायल हो गये. इनमें से एक की हालत नाजुक है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Accident News | चांडिल, हिमांशु गोप: झारखंड के चांडिल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत एनएच 32 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. घटना मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे की है. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार और ट्रक में हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार, एनएच 32 पितकी गांव के पास बाबाधाम जा रही एक कार व एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसा इतना भयावह था कि कार के आगे के हिस्सा के परखच्चे उड़ गये. वहीं, कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद नीमडीह थाना, चांडिल थाना व एंबुलेंस को मामले की सूचना दी गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

घायलों को भेजा अस्पताल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना व चांडिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ऑटो से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया. उसके बाद एंबुलेंस से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

बाबा धाम जा रहे थे दोस्त

वहीं, कार सवार लोगों की पहचान ओडिशा के बरगड़ जिला के बरबली थाना क्षेत्र निवासी संजय मिहिर (38) चालक मृत, घायल संजीव साहू (38), घायल रोहित मिहिर (45), राजीव महाकुड (44) घायल के रुप में की गयी है. इनमें रोहित मिहिर की हालत गंभीर बतायी जा रही है. कार पर सवार सभी लोग दोस्त थे, जो बाबा धाम जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: Nowcast Weather Warning: सावधान! अगले 2 घंटे में रांची समेत 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

यह भी पढ़ें: दूसरी सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ा भक्ति का जनसैलाब, 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

यह भी पढ़ें:इसे भी पढ़ें : स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड पहुंचा सारंडा सैंक्चुअरी का मामला, SC में 23 जुलाई को होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >