हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे नेकराकोचा स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप बस और ट्रेलर में सीधी भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गये, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, सिटिजन बस यात्रियों को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक बस की स्टीयरिंग फेल हो गयी. इससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक बिदु सरदार (35) स्टीयरिंग के बीच ही फंस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला. इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.