सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बना हादसे का कारण, एक हफ्ते में दूसरा हादसा

चौका मोड़ पर सड़क के गड्ढे से बाइक सवार राजू गोराई घायल हो गए. यह एक हफ्ते में दूसरा हादसा है, जिससे लोगों में आक्रोश है. NHAI से जल्द मरम्मत की मांग की जा रही है.

चौका: चौका थाना क्षेत्र के चौका मोड़ स्थित सर्विस रोड पर चावलीबासा के समीप सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे के कारण बाइक सवार चौका निवासी राजू गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बीते रविवार देर रात की है. हादसे में राजू के हाथ में गंभीर चोट लगी है. बताया जाता है कि वह बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस चौका लौट रहे थे. इसी दौरान चावलीबासा के समीप सड़क के बीच बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

दिन-ब-दिन बढ़ रहा गड्ढा, हादसों का खतरा बढ़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार, रांची की ओर से चौका मोड़ की तरफ आने वाली सर्विस रोड के शुरुआती हिस्से में चावलीबासा के समीप सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन गया है. गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. विशेषकर रात के समय गड्ढा स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण आए दिन बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं. बीते एक सप्ताह पहले भी इसी गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बावजूद अब तक गड्ढे की स्थायी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

एनएचएआई व प्रशासन से मरम्मत की मांग

चौका बाजार समिति ने सड़क की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और स्थानीय प्रशासन से गड्ढे को तत्काल भरकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. समिति का कहना है कि सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. बाजार समिति ने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >