Seraikela Kharsawan News : हुमिद में हाइवा के धक्के से अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, पांच यात्री हुए घायल

चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग-33 के हुमिद गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

चांडिल.

चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग-33 के हुमिद गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मारी दी, जिसमे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. ऑटो में सवार यात्री व चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, घटना के बाद आसपास लोग पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल पुलिस को दी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस घटनास्थल पहुंची व ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया. मालूम हो कि सोमवार सुबह जमशेदपुर मानगो से एक ऑटो में महिला और पुरुष समेत पांच यात्री पश्चिम बंगाल के बलरामपुर जा रहे थे. घायलों की पहचान ऑटो चालक कपाली के ताजनगर निवासी जलीम अंसारी, मंटू गोराई, बुधराम मांझी, जरीन खातून, आयशा परवीन शामिल हैं. थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वाहन को भी जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दो बाइक में भिड़ंत, चार घायल

राजनगर.

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 220) पर पखनाडीह के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के रुतडीह निवासी हीरालाल सरदार (28) व सुखीराम महतो (28) और बनकटी जोरटाड़ के कृष्णा महतो (17) और लाल बाबू महतो (17) शामिल हैं. इधर, घटना की सूचना पर समाजसेवी अजय कुमार गोप व उनके साथियों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये घायलों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बाइक हाता से चाईबासा व दूसरी बाइक चाईबासा से हाता की ओर जा रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >