टेबल माउंटेन की वादियों में विधानसभा अध्यक्ष संग दो विधायक, तस्वीरों में कैद हुआ यादगार पल

खरसावां विधायक दशरथ गागराई 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका में हैं. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के साथ केप टाउन के प्रसिद्ध टेबल माउंटेन का दौरा किया. दोनों ने वहां के मनमोहक दृश्यों का आनंद लिया.

खरसावां . 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं विधायक मथुरा प्रसाद महतो के साथ प्रसिद्ध टेबल माउंटेन का भ्रमण किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केप टाउन की प्राकृतिक खूबसूरती और आसपास के मनोरम दृश्यों का आनंद लिया.

समुद्र के किनारे स्थित है पर्वत

टेबल माउंटेन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर की सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक पहचान में शामिल है. समुद्र के किनारे स्थित यह पर्वत अपनी सपाट और मेज जैसी चोटी के कारण ‘टेबल माउंटेन’ के नाम से जाना जाता है. ऊंचाई से केप टाउन शहर, समुद्र और आसपास का विस्तृत प्राकृतिक परिदृश्य दिखाई देता है.

केप टाउन के टेबल माउंटेन की वादियों में विधान सभा अध्यक्ष के साथ विधायक दशरथ गागराई.

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में ले रहे हिस्सा

विधायक दशरथ गागराई इन दिनों झारखंड विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हो रहा है. सम्मेलन से इतर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केप टाउन के प्रमुख प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया. टेबल माउंटेन भ्रमण के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के साथ प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >