Seraikela Kharsawan News : काम में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : बीइइओ

कुचाई में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

खरसावां. कुचाई के प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी बीइइओ संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई. गुरु गोष्ठी में बीइइओ संजय कुमार जोशी ने सभी शिक्षकों को स्कूल का बेहतर ढंग से संचालन करने का निर्देश दिया. स्कूलों के संचालन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही सरकार की ओर से जारी किये गये सभी निर्देशों का अनुपालन करने, ससमय सभी प्रतिवेदन को जमा करने का निर्देश दिया. मध्याह्न भोजन की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था पर ध्यान रखते हुए ससमय पर रिपोर्ट करने, यू-डायस पोर्टल और गुरुजी ऐप पर जानकारी का नियमित अपडेट रहने, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए रचनात्मक पहल करने का निर्देश दिया. गुरुगोष्ठी में बीपीओ नाथो महतो, लेखापाल कृष्णा महतो, सीआरपी शीतल प्रसाद साहू, राजेन्द्र गुंदुवा, पंचू मार्डी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >