Seraikela Kharsawan News : चांडिल : खड़े ट्रेलर से टकरायी बाइक, महिला समेत तीन गंभीर

एंबुलेंस से तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

चांडिल. चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग (एनएच-33) पर कांदरबेड़ा के समीप शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकरायी. हादसे में बाइक सवार नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा बांधडीह निवासी श्रीकांत सिंह, नरेंद्र सिंह तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही शेखर गांगुली स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों की मदद की. एंबुलेंस से तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

जमशेदपुर जा रहे थे सभी घायल

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों लोग अपने घर चालियामा बांधडीह से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान कांदरबेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गयी, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ.

सड़क किनारे खड़े वाहनों से बढ़ रहा खतरा:

हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-33 पर सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने प्रशासन से बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >