Seraikela Kharsawan News : छात्रा को बचाने में बस रोड किनारे पलटी, 20 यात्री घायल

खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर अरुवां चौक के पास बुधवार को टाटा से चक्रधरपुर जा रही आशीष बस (जेएच-22सी/7704) एक स्कूली बच्ची को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गयी.

खरसावां.

खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर अरुवां चौक के पास बुधवार को टाटा से चक्रधरपुर जा रही आशीष बस (जेएच-22सी/7704) एक स्कूली बच्ची को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गयी. हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिसमें एक महिला को गंभीर चोटें आयी हैं. गंभीर रूप से घायल चक्रधरपुर के इटोर गांव की खुद कुमारी (50) को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. बाकी यात्रियों का इलाज कुचाई सीएचसी और कल्याण अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूली बच्ची अचानक पगडंडी से सड़क पर आ गयी. आनन-फानन में ड्राइवर ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, जिससे बस से संतुलन खो बैठा और पलट गयी.

सूचना मिलते ही बीडीओ व थानेदार पहुंचे घटनास्थल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम और थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया. बीडीओ ने सभी को हरसंभव चिकित्सीय सुविधा देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >