seraikela kharsawan news: जगन्नाथ मंदिर में बनेगा नया रथ, अक्षय तृतीया से शुरू होगा निर्माण

प्राचीन जगन्नाथ मंदिर की प्रसिद्ध रथयात्रा के लिए नया रथ बनाने की योजना बनायी गयी है.

सरायकेला. श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने नये रथ निर्माण को चंपाई सोरेन से की मुलाकात प्रतिनिधि, सरायकेला प्राचीन जगन्नाथ मंदिर की प्रसिद्ध रथयात्रा के लिए नया रथ बनाने की योजना बनायी गयी है. इस संबंध में श्री जगन्नाथ सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने नये रथ के निर्माण पर आने वाली लागत का ब्लू प्रिंट सौंपते हुए रथ निर्माण के कार्य को लेकर चर्चा की. साथ ही, 2025 में होने वाली रथयात्रा से पहले रथ निर्माण की आवश्यकता पर भी जानकारी दी. बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने नये रथ के निर्माण में सहयोग देने का आश्वासन देते हुए रथ निर्माण के लिए आवश्यक लकड़ी और कारीगरों से शीघ्र संपर्क स्थापित करने की बात कही. ओडिशा के कोणार्क से आयेंगे कारीगर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अनुसार, रथ निर्माण का कार्य ओडिशा के कोणार्क से आये कारीगर गुरु प्रसाद महाराणा और प्रकाश ओझा की देखरेख में किया जायेगा. इन कारीगरों की एक टीम रथ निर्माण का कार्य लगभग डेढ़ महीने में पूरा करेगी. इसमें करीब 250 सीएफटी लकड़ी की आवश्यकता होगी. समिति ने यह भी बताया कि सरायकेला में रथ निर्माण ओडिशा के पुरी की तर्ज पर किया जायेगा और यह कार्य अक्षय तृतीया से प्रारंभ कर नेत्र उत्सव तक पूरा किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के राजा सिंहदेव, सानंद आचार्य, सुदीप पटनायक, पार्थसारथी दाश, गणेश सत्पथी, बादल दुबे, चित्रा पटनायक, चिरंजीवी महापात्र, राजीव महापात्र और परशुराम कबि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >