कुचाई में महुआ प्रोसेसिंग प्लांट की होगी स्थापना

महुआ प्रोसेसिंग प्लांट पर खर्च होंगे 30 लाख प्लांट की स्थापना के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू खरसावां : कुचाई में महुआ प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जायेगी. महुआ प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना के लिए जिला नव प्रवर्तन निधि से तीस लाख रुपये खर्च होंगे. इसके लिए जिले को राशि प्राप्त हो गयी है. […]

महुआ प्रोसेसिंग प्लांट पर खर्च होंगे 30 लाख

प्लांट की स्थापना के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू
खरसावां : कुचाई में महुआ प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जायेगी. महुआ प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना के लिए जिला नव प्रवर्तन निधि से तीस लाख रुपये खर्च होंगे. इसके लिए जिले को राशि प्राप्त हो गयी है.
मालूम हो कि खरसावां व कुचाई के विभिन्न गांवों के साथ जंगलों में बड़े पैमाने पर महुआ का उत्पादन होता है. लघु वनोपज के तहत महुआ को ग्रामीण जंगल से चुन कर ताले है तथा हाट बाजार में बेच देते है. व्यापारी हाट-बाजार में काफी कम कीमत पर ग्रामीणों से महुआ खरीदते हैं और मंडी में ले जाकर इसे ऊंची कीमत पर बेच देते हैं.
महुआ से कई प्रकार की चीजें बनायी जाती है और बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है. ग्रामीणों को महुआ की अच्छी कीमत दिलाने एवं स्थानीय महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही कुचाई में महुआ प्रोसेसिंग प्लांट लगायी जा रही है. इसका संचालन एनजीओ के माध्यम से होगा और स्थानीय महिलाओं का नियोजन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >