हटाये जायेंगे परिवर्तन दल के निष्क्रिय सदस्य

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी. सरायकेला : एनआर प्लस टू उवि सरायकेला में मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी खलखो की अध्यक्षता में जिला परिवर्तन दल की बैठक हुई, जिसमें विद्यालयों का ग्रेडेशन,बच्चों का शून्य ड्रॉप आउट, बाल पंजी संधारण, उपस्कर, विद्युतीकरण, विशेष प्रशिक्षण आदि पर चर्चा की गयी. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने दल के […]

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी.

सरायकेला : एनआर प्लस टू उवि सरायकेला में मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी खलखो की अध्यक्षता में जिला परिवर्तन दल की बैठक हुई, जिसमें विद्यालयों का ग्रेडेशन,बच्चों का शून्य ड्रॉप आउट, बाल पंजी संधारण, उपस्कर, विद्युतीकरण, विशेष प्रशिक्षण आदि पर चर्चा की गयी. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने दल के निष्क्रिय सदस्यों की जगह नये सक्रिय सदस्यों का चयन करने का निर्णय लिया, ताकि दल की सक्रियता बढ़ायी जा सके. मौके पर दल द्वारा अबतक किये गये कार्यों की भी समीक्षा की गयी. बैठक में एडीपीओ सुधांशु शेखर प्रधान, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अवधेश राम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार झा, एसआरपी तरुण कुमार सिंह समेत दल के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >