वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दो नक्सलियों को लिया रिमांड पर

जमशेदपुर/सरायकेला : खरसावां के हुडांगदा गांव में विगत 23 मई को हुई घटना पर सरायकेला जिला की पुलिस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नक्सली कुश मुंडा एवं सुनिया मुंडा को रिमांड पर लिया. एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि मामले पर सरायकेला जिला की पुलिस ने चार नवंबर को न्यायालय में रिमांड के लिए […]

जमशेदपुर/सरायकेला : खरसावां के हुडांगदा गांव में विगत 23 मई को हुई घटना पर सरायकेला जिला की पुलिस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नक्सली कुश मुंडा एवं सुनिया मुंडा को रिमांड पर लिया. एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि मामले पर सरायकेला जिला की पुलिस ने चार नवंबर को न्यायालय में रिमांड के लिए अर्जी दिया था.

जिस पर न्यायालय द्वारा 21 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमांड कराया गया. नक्सली कुश मुंडा को होटवार जेल, रांची से तथा सानिया मुंडा को खूंटी जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमांड कराया गया. वहीं पुलिस ने इस कांड में तीन अन्य नक्सली के खिलाफ भी वारंट जारी किया है.

शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें : प्रमुख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >