कृषि निदेशक ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

दलहन व तिलहन की खेती पर दिया जोर सरायकेला : स्थानीय झारनेट कक्ष में कृषि निदेशक जटाशंकर चौधरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र से जिला में कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की. कृषि निदेशक ने मौसम को देखते हुए किसानों के बीच दलहन व तिलहन की खेती पर जोर […]

दलहन व तिलहन की खेती पर दिया जोर

सरायकेला : स्थानीय झारनेट कक्ष में कृषि निदेशक जटाशंकर चौधरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र से जिला में कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की. कृषि निदेशक ने मौसम को देखते हुए किसानों के बीच दलहन व तिलहन की खेती पर जोर दिया. साथ ही आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया.
निदेशक ने धान कटनी के बारे में जानकारी हासिल करते हुए कहा कि रवि खेती के लिए 50 किसानों का कलस्टर तैयार कर दलहन व तिलहन की खेती करायी जाये. उन्होंने कहा कि किसानों के खेत खाली नहीं रहने चाहिए चाहिए. जहां भी सिंचाई के साधन है, वहां खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें. साथ ही परती भूमि का किसान पोर्टल में इंट्री करने, बीज के लिए लैंपस के माध्यम से डिमांड भेजने, मिट्टी के नमूने को संग्रह कर किसानों के बीच आठ दिसंबर तक सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण करने व सिंचाई के स्रोतों को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >