हाथियों के झुंड ने रौंदी फसल, शौचालय तोड़ा

सीनी : सीनी पंचायत के गांव राखाकांचा एवं आसपास क्षेत्रों में मंगलवार की रात करीब 40 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण रात भर सो नहीं पाये. ग्रामीण रात भर जग कर हाथियों को भगाने में लगे रहे. हाथियों के झुंड ने गांव के समीप खेत में पक्के धान के […]

सीनी : सीनी पंचायत के गांव राखाकांचा एवं आसपास क्षेत्रों में मंगलवार की रात करीब 40 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण रात भर सो नहीं पाये. ग्रामीण रात भर जग कर हाथियों को भगाने में लगे रहे. हाथियों के झुंड ने गांव के समीप खेत में पक्के धान के फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया. हाथियों के झुंड ने मुख्य रूप से दशरथ सरदार, हथिराम सरदार के पूरे खेत में लगे धान को फसल को नष्ट कर दिया. साथ ही ग्रामीण लाल मोहन के नये बने शौचालय को भी हाथियों ने तोड़ दिया. ग्रामीणों के बताया कि वन विभाग को सूचना देने पर हाथी भागने के लिए फटाका दिया गया. जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक जंगली हाथियों का झुंड गांव के नाले के समीप डटे हए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >