घर की दीवार गिरने से दो पशुओं की मौत

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के टींटीडीह पंचायत अंतर्गत भालूबासा गांव में मंगलवार की रात सुखदेव महतो के घर की दीवार गिरने से दो पशु की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर मुखिया दुलारी मुर्मू पीड़ित परिवार से मिली. उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. ताकि पीड़ित परिवार पुन: पशु खरीद […]

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के टींटीडीह पंचायत अंतर्गत भालूबासा गांव में मंगलवार की रात सुखदेव महतो के घर की दीवार गिरने से दो पशु की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर मुखिया दुलारी मुर्मू पीड़ित परिवार से मिली. उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. ताकि पीड़ित परिवार पुन: पशु खरीद कर खेती का कार्य सुचारू रूप से कर अपना जीविकोपार्जन कर सकें. वहीं, दूसरी ओर सुखदेव महतो ने भी पशु मरने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मुआवजा देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >