सरायकेला-खरसावां मेन रोड पर घटी घटना, जमशेदपुर रेफर

गोविंदपुर के सुकराम माझी व लालबाजार निवासी राजेश सरदार हुए घायल सरायकेला : सरायकेला के गोविंदपुर से खरसावां के लालबाजार जा रहे दो दोस्त राजेश सरदार व सुकराम माझी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर के सुकराम माझी (18) लालबाजार निवासी अपने दोस्त राजेश सरदार (20) के साथ […]

गोविंदपुर के सुकराम माझी व लालबाजार निवासी राजेश सरदार हुए घायल

सरायकेला : सरायकेला के गोविंदपुर से खरसावां के लालबाजार जा रहे दो दोस्त राजेश सरदार व सुकराम माझी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर के सुकराम माझी (18) लालबाजार निवासी अपने दोस्त राजेश सरदार (20) के साथ बाइक से लालबाजार जा रहे थे. सरायकेला-खरसावां मेन रोड पर बुरुडीह रेलवे फाटक पहुंचने से पूर्व ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकरायी. इससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
जबकि दुर्घटना में चालक राजेश सरदार के दायीं पैर की जांघ की हड्डी टूट गयी है. जबकि बाइक पर पीछे बैठे सुकराम को अंदरुनी चोट लगने के साथ ही दायां घुटना पूरी तरह से जख्मी हो गया है. दुर्घटना के पश्चात दोनों को आइसर्ट कुचाई के एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >