यूसिल: देर रात हुई वार्ता, हड़ताल वापस

जादूगोड़ा/नरवा : ग्रेड रीविजन और बोनस भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर गये यूसिल के कर्मचारी नेताओं ने देर रात करीब साढ़े बारह बजे समझौता कर लिया. इसके साथ ही हड़ताल वापस ले ली गयी. तय किया गया कि बुधवार को ए शिफ्ट से कर्मचारी ड्यूटी पर लौट जायेंगे. इस दौरान बोनस […]

जादूगोड़ा/नरवा : ग्रेड रीविजन और बोनस भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर गये यूसिल के कर्मचारी नेताओं ने देर रात करीब साढ़े बारह बजे समझौता कर लिया. इसके साथ ही हड़ताल वापस ले ली गयी. तय किया गया कि बुधवार को ए शिफ्ट से कर्मचारी ड्यूटी पर लौट जायेंगे. इस दौरान बोनस व ग्रेड रिवीजन पर प्रबंधन व कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति बनी.
वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम माइंस एससी भौमिक व मैनेजर पर्सनल एस पांडा, जबकि यूनियन की ओर से सुमू के रमेश माझी, यूरेनियम कामगार यूनियन के आरआर सिंह, यूरेनियम मजदूर संघ के सीएस पंडित, झारखंड मजदूर संघ के सिंघो चाकी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >