नक्सली महाराज प्रमाणिक का सहयोगी श्याम मुंडा गिरफ्तार

सरायकेला के रायजमा से गिरफ्तारी, नक्सली साहित्य, बैनर व देसी कट्टा बरामद सरायकेला : हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक का सहयोगी नक्सली श्याम सिंह मुंडा उर्फ करम सिंह मुंडा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से नक्सली साहित्य, बैनर व देसी कट्टा बरामद किया गया है. इसकी जानकारी एसपी इंद्रजीत महथा ने […]

सरायकेला के रायजमा से गिरफ्तारी, नक्सली साहित्य, बैनर व देसी कट्टा बरामद

सरायकेला : हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक का सहयोगी नक्सली श्याम सिंह मुंडा उर्फ करम सिंह मुंडा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से नक्सली साहित्य, बैनर व देसी कट्टा बरामद किया गया है. इसकी जानकारी एसपी इंद्रजीत महथा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी.
श्री महथा ने बताया कि रायजमा क्षेत्र में सात-आठ नक्सलियों के होने की जानकारी मिली. सीआरपीएफ 196 बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय शर्मा, सहायक कमांडेंट संदीप मित्रा के नेतृत्व में पुलिस बल व सीआरपीएफ जवानों ने अभियान चलाया. इसी क्रम में रायजमा के समीप पहाड़ी रास्ते पर पुलिस को देख एक युवक भागने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >