पीएलएफआइ के दो उग्रवादी ढेर

सरायकेला में भी सफलता, तीन गिरफ्तार गुरुंडिया थाना के जोड़ा जंगल में हुई मुठभेड़ किरीबुरू : ओड़िशा की झारखंड सीमा से सटे गुरुंडिया थाना के जोड़ा जंगल में पुलिस ने पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को मार गिराने में सफलता पायी है. शनिवार देर शाम हुई इस मुठभेड़ में कई वारदातों को अंजाम देने वाले […]

सरायकेला में भी सफलता, तीन गिरफ्तार

गुरुंडिया थाना के जोड़ा जंगल में हुई मुठभेड़
किरीबुरू : ओड़िशा की झारखंड सीमा से सटे गुरुंडिया थाना के जोड़ा जंगल में पुलिस ने पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को मार गिराने में सफलता पायी है. शनिवार देर शाम हुई इस मुठभेड़ में कई वारदातों को अंजाम देने वाले शंकर मुंडा और भीमा को पुलिस ने ढेर कर दिया. ये दोनों उग्रवादी बिसरा थाना क्षेत्र के एरला गांव के रहनेवाले थे. मुठभेड़ में पुलिस को किसी प्रकार का नुकसान होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >