मॉनसून ने दी दस्तक, हुई झमाझम बारिश

खरसावां : शुक्रवार व शनिवार को खरसावां व कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे. बारिश के कारण खेत, तालाब, डोभा जलमग्न हो गये है. नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है. क्षेत्र की प्रमुख नदियां सोना, सुरू, संजय व शंख नदी में जल स्तर काफी […]

खरसावां : शुक्रवार व शनिवार को खरसावां व कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे. बारिश के कारण खेत, तालाब, डोभा जलमग्न हो गये है. नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है. क्षेत्र की प्रमुख नदियां सोना, सुरू, संजय व शंख नदी में जल स्तर काफी अधिक बढ़ गया है.

खरसावां-हुडांगदा मार्ग पर हाई स्कूल घाट पर सोना नदी की पुलिया शुक्रवार को तीन घंटा व शनिवार को चार घंटा डूबा रहा. पुल के ऊपर से पानी बहने लगा. बारिश के कारण बिजली की आपूर्ति भी अनियमित रूप से हो रही है. दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये है. किसान कृषि कार्य में जुट गये है. धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >