खरसावां में बाहुड़ा रथ यात्रा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

खरसावां : धार्मिक नगरी खरसावां में भक्तों संग शंखध्वनि व पारंपरिक हुल-हुली के बीच गुरुवार को भाई-बहन के साथ प्रभु जगन्नाथ अपने मौसी के घर गुंड़िचा मंदिर से श्रीमंदिर लौट आये. इसी के साथ ही श्रद्धा व उल्लास के साथ इस वर्ष की रथयात्रा उत्सव संपन्न हो गयी. शाम करीब साढ़े चार बजे पुरोहितों द्वारा […]

खरसावां : धार्मिक नगरी खरसावां में भक्तों संग शंखध्वनि व पारंपरिक हुल-हुली के बीच गुरुवार को भाई-बहन के साथ प्रभु जगन्नाथ अपने मौसी के घर गुंड़िचा मंदिर से श्रीमंदिर लौट आये. इसी के साथ ही श्रद्धा व उल्लास के साथ इस वर्ष की रथयात्रा उत्सव संपन्न हो गयी. शाम करीब साढ़े चार बजे पुरोहितों द्वारा प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को गुंड़िचा मंदिर से बाहर निकाल कर रथ पर सवार किया गया.

इसके पश्चात सैड़कों भक्तों ने रथ को मौसीबाड़ी से खींच कर श्री मंदिर तक पहुंचाया. इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू फेंके जा रहे थे, जिसे पाने के लिए भक्तों में होड़ रही. मालूम हो श्री जगन्नाथ की घर वासपी यात्रा को बाहुड़ा यात्रा कहा जाता है. प्रभु आठ दिनों तक मौसी के घर में रहने के बाद श्रीमंदिर वापस लौंटे.

रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक: खरसावां बाहुड़ा रथ यात्रा में खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी शामिल हुए. सीनी, खरसावां व हरिभंजा स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा से क्षेत्र के खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >