उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई 15 कैंप जेल बनाये गये

सरायकेला : झारखंड विकास मोरचा द्वारा 11 व 12 जून को आहूत आर्थिक नाकेबंदी से निबटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि चिह्नित 60 जगहों पर विशेष तौर पर पुलिस बलों की तैनाती किया जायेगी, जबकि 20 स्थानों पर […]

सरायकेला : झारखंड विकास मोरचा द्वारा 11 व 12 जून को आहूत आर्थिक नाकेबंदी से निबटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि चिह्नित 60 जगहों पर विशेष तौर पर पुलिस बलों की तैनाती किया जायेगी,

जबकि 20 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस तैनात रहेगी. एसपी ने बताया कि आर्थिक नाकेबंदी के दौरान जिले में सरायकेला थाना, एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां थाना व आइबी, राजनगर थाना व छोटानागपुर कॉलेज, आदित्यपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया, चांडिल में शहरबेड़ा का विद्यालय समेत 15 कैंप जेल बनाये गये हैं.

107 के तहत हाेगी गिरफ्तार: एसपी ने कहा कि चिह्नित सौ से अधिक लोगों के विरुद्ध 107 के तहत कार्रवाई का अनुसरण किया गया है जिसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. इसके अलावा अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी.रेलवे स्टेशनों में भी तैनात रहेगी पुलिस: एसपी ने कहा कि जिले के राजखसावां, सीनी, चांडिल, कांड्रा, तिरुलडीह, गम्हरिया, नीमडीह व आदित्यपुर समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >