बिरसा कच्छप बने ग्रामीण क्षेत्रीय झारखंड मजदूर यूनियन अध्यक्ष

खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां के लोसोदिकी गांव में ग्रामीण क्षेत्रीय झारखंड मजदूर यूनियन की सिंहभूम ईकाई (पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जिला) का पुनर्गठन किया गया. संघ के अध्यक्ष मोहन लाल डांगिल के निधन के पश्चात सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया तथा स्व. डांगिल की आत्मा की शांति के लिये मौन […]

खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां के लोसोदिकी गांव में ग्रामीण क्षेत्रीय झारखंड मजदूर यूनियन की सिंहभूम ईकाई (पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जिला) का पुनर्गठन किया गया. संघ के अध्यक्ष मोहन लाल डांगिल के निधन के पश्चात सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया तथा स्व. डांगिल की आत्मा की शांति के लिये मौन रखा गया. बैठक में सर्वसम्मति से बिरसा कच्छप को संघ का अध्यक्ष व राजाराम महतो को महासचिव चुना गया.

नंदु पांडेय को संघ का सचिव, अमरेश कुमार महतो को कोषाध्यय व बलराम बास्के को कार्यालय सचिव चुना गया. कार्यकारिणी सदस्यों में युधिष्ठीर महतो, डमरुधर महतो, खिरोद प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, मृत्यंजय दास, तोस्कर महतो, वन बिहारी महतो, संजय प्रधान, हेमंत महतो, जितेंद्र महतो, प्यारी प्रधान व निरंजन प्रधान को रखा गया. मौके पर सभी नव चयनित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहना कर अभिनंदन किया गया. साथ ही असंगठित मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिये संघ कार्य करेगा. संघ का सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >