प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलेगा लाभ

आंगनबाड़ी : 2740 सेविका व सहायिका का होगा बीमा सरायकेला : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2740 आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का बीमा कराया जायेगा. इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव विनय कुमार चौबे ने सभी समाज कल्याण पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिला के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को […]

आंगनबाड़ी : 2740 सेविका व सहायिका का होगा बीमा

सरायकेला : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2740 आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का बीमा कराया जायेगा. इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव विनय कुमार चौबे ने सभी समाज कल्याण पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिला के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ने के लिए सरकार सेविकाओं व सहायिकाओं को राशि भी उपलब्ध करायेगी.
बीमा का लाभ 18 से 50 वर्ष तक की सेविकाओं को मिलेगा. इसके लिए सरकार द्वारा प्रीमियम राशि डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के खाते में भेजी जायेगी और उक्त राशि से बीमा कराया जायेगा. राज्य को कुपोषण मुक्त करने में मुख्य भूमिका अदा करने वाले इन आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए सरकार द्वारा बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है. योजना के तहत आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के अलावा लघु केंद्र की सेविका का भी बीमा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >