बिरसा मुंडा स्टेडियम में बाल समागम आयोजित

सरायकेला : स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने द्वीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर आयोजित बाल समागम के विजेता प्रतिभागियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय […]

सरायकेला : स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने द्वीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर आयोजित बाल समागम के विजेता प्रतिभागियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चन्द्र घोष द्वारा पुरस्कृत किया गया. बाल समागम को सफल बनाने में बीआरपी खीतिश महतो व सीआरपी आलोक षाड़गी का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >