1.68 लाख बच्चों को मिलेगा ड्रॉप

सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में 17 जनवरी को आोयजित होने वाली राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जिला के 1.68 लाख नौनिहालों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. बैठक में पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग […]

सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में 17 जनवरी को आोयजित होने वाली राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जिला के 1.68 लाख नौनिहालों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी.
बैठक में पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गये तैयारियों के बारे में भी जानकारी उपायुक्त ने हासिल की. सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि पहले दिन बूथ पर पोलियो की दवा पिलायी जायेगी, जबकि दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जा कर शिशुओं को दवा पिलायी जायेगी. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्मृता कुमारी, आरसीएच पदाधिकारी डॉ एपी सिन्हा, डॉ केके सहगल, जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
10 फरवरी को मनेगा कृमिनाशक दिवस. आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस मनाया जायेगा. तैयारी संबंधी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही उस दिन आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में भी कृमिनाशक दवा बच्चों को खिलाया जायेगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भुषण बरवार के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >