सरायकेला : जमीन संबंधी मामले में सरायकेला के एसडीपीओ केवी रमण को मिठाई के िडब्बे में पैसे भर कर घूस देने के अारोप मंें आिदत्यपुर के आरआइटी निवासी और िबल्डर रंजीत नारायण मिश्रा को िगरफ्तार कर लिया है.
रंजीत पर सरकारी कार्य को अवैध रूप से प्रभावित करने का मामला सरायकेला थाना में दर्ज किया गया है. िमली जानकारी के अनुसार िबल्डर रंजीत नारायण मिश्रा जमीन संबंधी मामले में एसडीपीओ केवी रमण के यहां कागजात प्रस्तुत करने आये थे. साथ में पॉलिथिन में एक मिठाई का िडब्बा भी था.
