बिना अनुमति जेल में घुसे भाजपा नेता, दर्ज की गयी प्राथमिकी

सरायकेला : बिना अनुमति जेल के अंदर जाकर दो बंदियों से बात करना भाजपा नेता गणेश महाली को महंगा पड़ा. इस मामले में एसपी के िनर्देश पर सरायकेला जेल प्रशासन ने महाली के िखलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में भाजपा नेता की िगरफ्तारी हो सकती है. एसपी इंद्रजीत महथा ने पत्रकारों को बताया […]

सरायकेला : बिना अनुमति जेल के अंदर जाकर दो बंदियों से बात करना भाजपा नेता गणेश महाली को महंगा पड़ा. इस मामले में एसपी के िनर्देश पर सरायकेला जेल प्रशासन ने महाली के िखलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इस मामले में भाजपा नेता की िगरफ्तारी हो सकती है. एसपी इंद्रजीत महथा ने पत्रकारों को बताया कि विगत 22 दिसंबर को सुबह 8.20 बजे जब प्रभारी कारापाल देवनाथ राय जेल पहुंचे, तो देखा कि गेट में भाजपा नेता गणेश महाली दो बंदियों से बात कर रहे थे. इस पर कारापाल ने कक्षपाल से पूछताछ की और मामले की जानकारी एसपी को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >