चांडिल/बड़बिल : ईचागढ़ और बड़बिल क्षेत्र में जंगली हाथी ने दो अलग-अलग हादसों में युवती और एक महिला को कुचल कर मार डाला.
मिली जानकारी के अनुसार सोनाहातु से सटे सीमाक्षेत्र जामडीह में गुरुवार की रात जामडीह निवासी परान महतो की 18 वर्षीया बेटी रोपा घर में आयी मेहमान 15 वर्षीया फुलटुसी महतो के साथ रात करीब एक बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली.
दरवाजा से बाहर निकलते ही दोनों का सामना एक जंगली हाथी से हो गया. भागने के क्रम में रोपा गिर गयी.
