स्वच्छता पर सरायकेला थाना को राज्य स्तर पर मिला अवार्ड

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के सरायकेला थाना को राज्य स्तर पर अवार्ड मिला है. सरायकेला थाना को शहीद प्रमोद कुमार स्वच्छ पुलिस ईकाई परिसर ट्रॉफी से नवाजा गया है. इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने बताया कि राज्य स्तर पर स्वच्छता पर चार थाना को चयनित किया गया था. जिसमें से सरायकेला- […]

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के सरायकेला थाना को राज्य स्तर पर अवार्ड मिला है. सरायकेला थाना को शहीद प्रमोद कुमार स्वच्छ पुलिस ईकाई परिसर ट्रॉफी से नवाजा गया है.
इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने बताया कि राज्य स्तर पर स्वच्छता पर चार थाना को चयनित किया गया था.
जिसमें से सरायकेला- खरसावां जिला के सरायकेला थाना को चयनित किया गया है. इसके अलावा शहीद अमलेश कुमार स्वच्छ पुलिस ईकाई परिसर ट्रॉफी लातेहर थाना, शहीद देवेंद्र कुमार राय ट्रॉफी दुमका जिला टोंगरा थाना व शहीद विनय भारती स्वच्छ पुलिस ईकाई ट्रॉफी गिरीडीह जिला के मधुबन थाना को प्राप्त हुआ है.
जिला पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने कहा कि सरायकेला थाना को स्वच्छता पर ट्रॉफी से नवाजा गया है. यह अवार्ड पुलिस महानिदेशक द्वारा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >